बलिया का बांसडीह आज शोक में डूबा है। कस्बे के एयरफोर्स जवान विवेक गुप्ता की करंट की जद में आने से मौत के बाद महावीर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। केवल 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले विवेक की याद में पूरा नगर रो पड़ा।
जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव घाट पर पहुंचा। सैंकड़ों की संख्या में लोग जुटे। एयरफोर्स के जवानों की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ विवेक का अंतिम संस्कार किया गया। जवानों ने अपने साथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने भी परिवार को सांत्वना दिया। विवेक की बहन श्रेया व ज्योति से कहा कि किसी भी जरूरत के वक्त मुझे याद कीजियेगा, मैं आपकी बड़ी बहन जैसी हूं। कोतवाल श्रीधर पाण्डेय ने भी परिवार को सांत्वना दिया। इस मौके पर डॉ कुमार विनोद, हरिकृष्ण वर्मा, संतोष गुप्ता, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, शम्भु नाथ सोनी, भाजपा नेत्री रंजना सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर पहुंचे जिन्होंने जवान के परिवार को ढांढस बंधाया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…