AIMIM ने बलिया में किया संगठन मज़बूत, इन्हें बनाया गया अध्यक्ष!

बलिया डेस्क :  हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पार्टी बिहार चुनाव के साथ साथ उत्तर प्रदेश में भी अपने संगठन को मजबूत करने की तयारी में लग गई है।  इसी को लेकर संगठन ने बलिया में अपना नया जिला अध्यक्ष एडवोकेट अमान उल हक अब्बासी  को बनाया है ।

बता दें की बलिया जिले की बेल्थरा रोड तहसील के ग्राम पशुहारी के रहने वाले एडवोकेट अमान उल हक अब्बासी पिछले एक दशक से सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं। पहले वह कौमी एकता दल पार्टी के जिला प्रभारी रह चुके हैं। जब कौमी एकता दल का बसपा में विलय हो गया उसके बाद यह राजनैतिक गलियारों से दूर हो गए थे। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पूर्वांचल प्रभारी इसरार अहमद के निवेदन पर एडवोकेट अमानउल हक अब्बासी के सामाजिक कार्यों को देखते हुए इनको बलिया जिले से मजलिस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने पार्टी को बलिया जिले में मजबूत करने और संगठन को विस्तार देने के मकसद से बेल्थरा रोड विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शाहीन आलम एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।  बैठक में पार्टी की विचारधारा को फैलाने संगठन को विस्तार देने एवं नए पदाधिकारियों की नियुक्त करने के मुद्दे को लेकर चर्चा हुई इस मौके पर समीर फारुकी, मोहम्मद तौहीद, ह्रदय पाण्डेय,  नजम प्रिन्स, जियाउल हक, असग़र और आबान हसन, सूर्यदेव  आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago