नई दिल्ली डेस्क : बलिया के मनियर पंचायत में तैनात रही पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय को इंसाफ़ दिलाने की देश भर में चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इसके लिए कैंपेन चलाया जा रहा है। हालाँकि अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है। इस बीच अब स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाक़ात की।
इस दौरान उन्होंने मणिमंजरी राय की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बारे में चर्चा किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि मणिमंजरी राय एक सुयोग्य अधिकारी थी बलिया में अधिकारियों के दुर्व्यवहार और राजनेताओं के कुचक्र के कारण उसकी जान चली गई जिसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी को पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय के संदर्भ में विस्तृत रूप से बताया।
रोहित सिंह ने गृह राज्य मंत्री से इस मसले पर संज्ञान लेते हुए सुश्री मणिमंजरी राय की मौत की जाँच किसी केंद्रीय एजेन्सी से जाँच कराने की माँग की.सिंह ने कहा की भूमिहार समाज से सम्बंधित मणिमंजरी राय के साथ यूपी पुलिस अन्याय कर रही है इसलिए भारत सरकार के दरवाज़े पर न्याय की गुहार लगाने पड़ रही है। रोहित सिंह ने कहा कि युवा चेतना मणिमंजरी राय के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों से अपील कर रही है की बेटी के साथ न्याय की लड़ाई में हमारा साथ दें। सिंह ने कहा की हम मणिमंजरी की लड़ाई बलिया से दिल्ली तक लड़ेंगे।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…