Categories: बलिया

सेना को कमजोर करने और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने की योजना है अग्निपथः संग्राम सिंह

बलिया । केंद्र सरकार ने दशकों से चली आ रही पुरानी रक्षा भर्ती प्रकिया में बदलाव करते हुए अग्निपथ योजना लागू की है। जिसके तहत अब युवाओं को 4 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को अग्निवीर नाम दिया जाएगा। लेकिन सरकार की इस योजना का पूरे देश में विरोध हो रहा है।

डिफेंस एक्सपर्ट, छात्र के साथ राजनेता योजना पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच फेफना से सपा विधायक संग्राम सिंह ने योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर स्कीम देश की सेना को कमजोर करने और मुल्क के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने की योजना है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार के इस फैसले से उनकी उम्मीदें धराशायी हो गई है, क्योंकि युवा उत्साह के साथ सेना भर्ती की तैयारी में जुटे थे, ताकि सेना में भर्ती होकर वे लोग देश सेवा कर सके।उनको स्थाई नौकरी भी मिल सके। लेकिन अब केवल 4 साल के लिए कोई भी युवा सेना में शामिल नहीं होगा, क्योंकि 4 साल बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा और वह फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में सरकार को अपने फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago