Categories: बलिया

रेवती को दोबारा स्टेशन बनाने की मांग को लेकर 26 से शुरू होगा आंदोलन

बलिया। रेलवे स्टेशन रेवती बचाओ संघर्ष समिति ने हनुमान मंदिर बस स्टैंड प्रांगण में कार्यकारिणी की बैठक रखी। इस दौरान रेवती स्टेशन को पुनः दर्जा दिलाने के लिए 26 जनवरी को शुरू होने वाले आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई।

इस दौरान बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जहां एडवोकेट महेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न लोगों को अलग-अलग कार्यों का दायित्व दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि 26 जनवरी को रेवती रेलवे स्टेशन पर होने वाले आंदोलन स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान फैसला हुआ कि उस दिन से मांग के पूरा होने तक धरना, क्रमिक अनशन तथा आमरण अनशन चलाया जाएगा।

इस मौके पर उपस्थित रहे रेलवे स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक लक्ष्मण पांडेय, ओमप्रकाश कुंवर, अरुण पांडेय आदि वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के मूक गवाह रेलवे स्टेशन को हाल्ट की श्रेणी में डालकर रेल विभाग ने क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा देने के साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया है। उन्होंने सन 2004 की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि हमने एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए 13 घंटा रेल चक्काजाम किया है। हमारे स्टेशन को हाल्ट कर दिया गया है। ऐसे में हम रेवती को पुनः स्टेशन बनाने को लेकर आंदोलन करेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago