बलिया में सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर एसपी के निर्देशन में स्कूलों बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
बता दें कि बलिया एसपी राजकरन नैय्यर के निर्देशन में बलिया पुलिस के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूलों छात्रों और पुलिस के द्वारा शहर से लेकर सुखपुरा थाना क्षेत्र तक मानव श्रृंखला बनाई।
इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने की हिदायत भी दी गयी, यह भी बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन दुर्घटनाओ में कमी लायी जा सकती है। वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें, ऐसी समझाईश दी गई।
18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने हेतु प्रोत्साहित न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, शीत ऋतु में पड़नें वाले कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों में रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगाने तथा अन्य लोगों को भी इनका पालन करने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील भी की गई। इस दौरान यातायात क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी व प्रभारी निरीक्षक यातायात राकेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…