UPPCS के बाद अब बलिया के युवाओ ने IIT में भी दिखाया दम, विभांशु वैभव ने किया कमाल !

बलिया डेस्क : यूपीपीसीएस के बाद अब बलिया के युवा आईआईटी में भी बाज़ी मार रहे हैं और साबित कर रहे हैं कि जिले के छात्र किसी भी लिहाज़ से किसी से पीछे नही हैं. अब बलिया के विभांशु वैभव ने आईआईटी ने सफलता हासिल कर ली है. विभांशु वैभव ने आईआईटी में 645वीं रैंक हासिल की है.

इनके पिता का नाम है विद्याभूषण तिवारी. जोकि शिक्षा क्षेत्र दुबहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी पर तैनात सहायक अध्यापक हैं. आपको बता दें कि विभांशु वैभव मूलरूप से दलछपरा के रहने वाले हैं और अभी अपने पूरे परिवार के साथ बलिया के कल्पना कालोनी में रहते हैं. वहीँ विभांशु ने 2018 में होली क्रास स्कूल बलिया से 10वीं का एग्जाम पास किया और इसमें उन्होंने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किया.

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सनबीम भगवानपुर में एडमिशन लिया. विभांशु को हमेशा से ही पढ़ाई से काफी लगाव रहा है और वह अपनी किताबो को ही अपना सच्चा दोस्त मानते हैं. विभांशु ने 12वीं में 96 प्रतिशत नंबर हासिल किया और इसके साथ ही उनका चयन आईआईटी में भी हो गया है. अपनी इस कामयाबी के पीछे वह अपने टीचर और घर वालों का बहुत बड़ा हाथ मानते हैं.

विभांशु अपने बड़े भाई को अपना रोल मॉडल मानते हैं. अपनी इस कामयाबी के बाद विभांशु कहते हैं कि यहाँ तक का सफ़र तय करने के लिए उन्होंने बड़ी ही ईमानदारी से मेहनत की है. प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह से लेकर तमाम लोगों ने विभांशु को मुबारकबाद दी है और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago