बलिया के इस भोजपुरी एक्टर ने गुपचुप शादी कर सबको चौंकाया, तस्वीरें वायरल

आज कल फिल्मी दुनिया की गलियों में वेडिंग सीजन चल रहा है। सोनम कपूर की शादी के बाद नेहा धूपिया ने गुपचुप शादी कर सबको चौंका दिया। इसके बाद सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी अपनी शादी के तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। इसी बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारें  देवेंद्र सिंह उर्फ देव सिंह ने भी गुपचुप तरीके से शादी कर सबको हैरान कर दिया है। देवेंद्र सिंह की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद से इस बात का खुलासा हुआ है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

भोजपुरी स्‍क्रीन पर विलेन और निगेटिव रोल से फैंस का दिल जीतने वाले देव सिंह ने मुंबई में सोनम यानी रागिनी सिंह के साथ शादी की है। इन दोनों की शादी का तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये दोनों कपल शादी के जोड़े में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

बता दें कि देवेंन्‍द्र सिंह‍ उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के निवासी हैं। देवेंन्‍द्र सिंह‍ ने कई भोजपुरी फिल्मों अपनी अभिनय से लोगों की दिल जीता है लेकिन फिल्म ‘पवन राजा’ में इनकी एक्टिंग सुपर हिट मानी गई। इस फिल्म में इनकी अदाकारी को सराहा गया है।

देव सिंह की अपकमिंग फिल्‍म फिल्‍म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ 18 मई को रिलीज होने वाली है। निर्देशक असलम शेख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुख्‍य भूमिका में खेसारीलाल यादव और उनकी बेटी कृति यादव और काजल राघवानी नजर आएंगे।

यह फिल्म प्रजेंट ब्रांड बिल्ला प्रोडक्शन और खेसारी एंटरटेंमेंट के बैनर तले रिलीज किया जाएगा।

देव सिंह और रागिनी की शादी में भोजपुरी जगत के बड़े सितारे शामिल हुए। मेगा स्‍टार रवि किशन,  दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारीलाल यादव, चॉकलेटी स्‍टार प्रदीप पांडेय और आम्रपाली दुबे भी शादी में शरीक हुई।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago