Categories: बलिया

बेल्थरा रोड दलित हत्याकांड के 3 दिन बीते, पर पुलिस को नहीं है पीएम रिपोर्ट की जानकारी

बेल्थरा रोड में डेरे पर सोए दलित की हत्या के मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली है। घटनाक्रम के 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी नहीं है।
वहीं एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि बिजी होने के कारण पीएम रिपोर्ट को देख नहीं सके। अब हत्या के मामले में पुलिस की उदासीनता से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामला उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव का है। जहां खेत के पास अपने डेरे पर सोने गए गांव के भागीरथी की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम होता गई। पीएम रिपोर्ट की एक कापी पीड़ित परिवार, एक कापी नजदीकी थाने और एक कॉपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दी जाती है। लेकिन इस मामले में अभी तक पीड़ित परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई। अब सवाल ये उठता है कि बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पुलिस हत्या का खुलासा कैसे करेगी।

मामले में उभांव एसएचओ ने पीएम रिपोर्ट की जानकारी ना होने की बात कही है। वहीं लोगों का कहना है हत्या के मामले में घर वालों से पीएम रिपोर्ट छुपाकर पुलिस आखिर किसको बचाना चाह रही है। इधर सूत्रों की मानें तो भागीरथी की हत्या गोली मारकर की गई थी। चर्चा है कि इस दौरान हत्यारों ने मच्छरदानी के बाहर से ही फायर झोंक दिया था।

बहरहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है लेकिन घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी तक नहीं है ऐसे में हत्याकांड की गुत्थी सुलझने में काफी वक्त लग सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago