बलिया में जिला आपूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में एक सात सदस्यीय टीम का गठण किया गया है। जो अभियान चलाकर पेट्रोल पंपों और डीजल पंपों की जांच करेगी। इस दौरान मिलावटखोरी और घटतौली मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
बता दें कि सात सदस्यीय जांच टीम 136 पेट्रोल-डीजल पंपों पर तेल की गुणवत्ता परखेगी, साथ ही पंपों पर मिलने वाली सुविधा शुद्ध पेयजल, स्वच्छता शौचालय आदि बिंदूओं की जांच करेगी। जिलापूर्ति अधिकारी की टीम में नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, बाट माप विज्ञान निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, संबधित पेट्रोल कंपनी के क्रय अधिकारी आदि शामिल रहेंगे।
खाद्य आयुक्त लखनऊ ने पत्र जारी कर जिले के पेट्रोल व डीजल पंपों के निरीक्षण नहीं किए जाने पर पर रोष व्यक्त किया था। इसके अनुपालन में डीएम ने एक माह में सभी पंपों की शत प्रतिशत जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…