Categories: बलिया

ADRM निर्भय नारायण सिंह ने बलिया के सुरेमनपुर किया निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन

समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार काम करने वाले बलिया के दुधैला निवासी ADRM निर्भय नारायण सिंह एक बार अपने मानवीय पहल के चलते चर्चाओं में हैं। निर्भय नारायण सिंह ने जिले के सबसे सुदूर और कोने में नदी किनारे स्थित चई छपरा सुरेमनपुर में निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया।

उन्होंने बताया कि जीवन का उद्देश्य बड़ा घर, बड़ी गाड़ी, बड़ा प्लॉट ना होकर नर सेवा, समाजसेवा, जन सेवा होना चाहिए क्योंकि कहा भी गया है। नर सेवा ही सच्चा नारायण सेवा है। ईश्वर ने यदि आपको सामर्थ्य प्रदान किया है तो अपने क्षमता के अनुरूप जन कल्याण हेतु सदैव व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए।

इस मौके पर निर्भय नारायण सिंह ने अपने लक्ष्य के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मुझे महीने दो महीने में जब भी दो चार दिन छुट्टी मिलती है, मेरा हमेशा से ये प्रयास रहता है कि मैं अपने गाँव समाज एवं क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर उनके सुख दुख में शामिल हो सकू और कोशिश करता हूँ कि मैं लोगों के किसी काम आ सकूँ।

इस मौके पर ग्राम प्रधान मंतोष चौधरी, क्यूयुवा नेता भोली साहनी, शैलेश मिश्रा, विजय सिंह, विनोद पासवान, अनुज सिंह, अर्चित राय, रविरंजन सिंह मनु, संजय खरवार, सुशील सिंह, प्रदीप सिंह आदि प्रमुख लोगों के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago