Categories: बलिया

गुजरात और राजस्थान के बाद अब क्षत्रियों का विरोध पुरब के तरफ भी होगा: अवलेश सिंह

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवलेश सिंह राजनैतिक गलियारों की सुखियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात और राजस्थान के बाद अब क्षत्रियों का विरोध पुरब के तरफ भी होगा।

अवलेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिस तरह से राजस्थान और गुजरात में क्षत्रियों ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर विरोध किया है, उसका असर पूर्वांचल में भी लोकसभा चुनाव में दिखेगा। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज भाजपा में अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा में क्षत्रिय समाज की संख्या बढ़ेगी और लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव को ताकत भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि बलिया लोकसभा सीट हमेशा से समाजवादियों की रही है, लगातार यहां से समाजवाद का झंडा बुलंद करने पूर्व पीएम चंद्रशेखर सांसद रहे और बलिया लोकसभा के हर चुनाव मे मुलायम सिंह यादव चंद्रशेखर जी साथ रहे और चुनाव प्रचार भी करते रहे। इसके साथ ही समाजवादी सेना को भी चंद्रशेखर जी के साथ लगाने का काम करते रहे।

चंद्रशेखर जी के निधन के बाद भी 2007 का उप चुनाव और 2009 लोकसभा चुनाव में भी नीरज शेखर को सपा से सांसद के रूप दिल्ली भेजा गया। अवलेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि अगर बलिया सीट से सपा ने क्षत्रिय चेहरा दिया तो बलिया की तस्वीर बदल जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago