बलिया डेस्क. सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने के आरोप में जिलाधिकारी ने पांच शराब की दुकानों पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी है कि भविष्य में दुकान पर सोशल डिफेंस का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
बता दें कि दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने विदेशी मदिरा दुकान सीयर, बलिया चौक, रेलवे स्टेशन बलिया, रानीगंज व मॉडल शॉप बलिया के अनुज्ञापी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा था। सभी अनुज्ञापियो ने अपनी आख्या सौंपी। किसी के जवाब से यह साबित नहीं हुआ कि इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंस अंत का पालन किया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने इन पांचों दुकानों पर 10-10 हजार का जुर्माना ठोंकते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए, अन्यथा बड़ी कार्रवाई होगी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…