सभी कोरोना मरीज बलिया आ जाए, दो दिन में ठीक हो जाएंगे- बैरिया विधायक

बलिया डेस्क : अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले बलिया के बैरिया तहसील से भाजपा विधायक सूरेन्द्र सिंह ने बलिया में पहला कोरोना मरीज मिलने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बलिया में कोरोना मरीज है, तो वो दो दिन में ठीक हो जायेगा। सभी पॉजिटिव मरीज बलिया आ गए तो सभी दो दिन में ठीक हो जाएंगे।

दरअसल, कोरोना संकट काल के दौरान यूपी का बलिया 48 दिनों तक कोरोना मुक्त था। वहीं 11 मई को सुबह प्रशासनिक खेमे से बलिया में क्वारंटाइन किए गए। एक नाबालिक युवक का कोरोना पॉजिटव की सूचना मिली। इस मामले पर जब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह से मीडिया ने सवाल किया तो जवाब हैरान करने वाला मिला। विधायक ने अपने जवाब में कहा मुझे विश्वास है कि यदि कोरोना होगा भी तो बलिया की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि एक तरफ गंगा एक तरफ घाघरा है, दो दिन में कोरोना मरीज भी ठीक हो जाएगा।

वहीं बलिया के प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कुछ लोग तो बढ़िया काम कर रहे है, लेकिन कुछ गड़बड़ है। कहा भारतीय संस्क्रति का जो विज्ञान है, वही धर्म है आयुर्वेद का हवाला देते हुए कहा अगर दूध नही है तो गर्म पानी में 2 चमच्च हल्दी डाल के सेवन करें उसे कोरोना नहीं होगा। मैं खुद भी सेवन करता हूं और अपने मित्रों को भी सेवन करने को कहता हूं। सभी सेवन कर रहे है कोई भी पर प्रभावित नहीं है।

यही नही विधायक ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेवा करने की इच्छा ज़ाहिर करते हुए कहा मुझे भी डॉक्टरों के साथ लगा दिया जाए मैं स्वयं सेवा करूँगा। विधायक ने जों, हल्दी, काली मिर्च, तुलसी का अर्ग और गिलोय का अर्ग से कोरोना मरीज को ठीक करने का दावा किया। लगे हाथ यह भी कहा कि मैं तो गौ मूत्र पीता हूं, सबसे पीने की आग्रह भी करता हूं गौ मूत्र पीजिए। विधायक ने कहा मैं कह रहा हूँ कि कोरोना पर विजय बाबा राम देव के पद्धति से पाया जा सकता है।

ऐसे में हैरानी की बात ये है कि जिस कोरोना का इलाज पूरा विश्व नही ढूंड पाया। जिस कोरोना के भारत में बढ़ते खतरे को लेकर पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक कोई तोड़ नही ढूंड पाए उसी कोरोना को दो दिनों में खत्म करने का दावा भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के बड़बोले पन और अन्धविश्वास को दर्शाता है कि कही ऐसा न हो की आने वाले समय में भाजपा विधायक विश्व में सबसे पहले वैक्सीन बनाने का दावा भी न कर दें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

16 hours ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

4 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

4 days ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

4 days ago