Categories: बलिया

बलिया में हीट स्ट्रोक से 3 दिन में 74 मौत के बाद जागा प्रशासन, DM- SP ने जिला अस्पताल में देखी व्यवस्था

बलिया में भीषण गर्मी से लगातार मौत के बाद अब प्रशासन की नींद खुली हैं। जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 3 दिन में हीट स्ट्रोक से 74 लोगों की मौत हुई और अब प्रशासन हरकत में आया है। जहां डीएम रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पंखे और कूलर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। यदि धूप या लू से प्रभावित कोई मरीज अस्पताल में आता है तो उसका तत्काल उपचार किया जाए। इसके अलावा धूप और लू से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाए।

साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिवाकर सिंह को निर्देश दिया कि जिला अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था रखी जाए। नए मरीजों के लिए बेड और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने जाए।

बता दें बलिया जिले में पिछले दो दिन से 43-44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान चल रहा है। डायरिया और लू के मरीजों से सरकारी और निजी अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले अधिकतर मरीजों की मौत हो जा रही है। शुक्रवार सुबह से देर रात तक 25 मरीजों की मौत हुई। 3 दिन दिनों की आंकड़े की बात करें तो हीट स्ट्रोक से 74 लोगों की मौत हुई।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago