Categories: बलिया

बलिया में वन विभाग के रेंजर की मौत, 3 दिन पहले जिले में हुआ था ट्रांसफर, गर्मी से मौत की आशंका!

बलिया में वन विभाग बैरिया रेंज के रेंजर रामसुख यादव की तबीयत खराब होने के बाद अचानक मौत हो गई। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चल रहा था। मौत की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि 21 जून को जय प्रकाश नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए डीएफओ बलिया क्षेत्र में कुछ पौधरोपण कराने के लिए 57 वर्षीय रेंजर रामसुख यादव को लेकर शुक्रवार को जयप्रकाश नगर गए हुए थे। वहां स्थलीय निरीक्षण व अन्य विभागीय कार्यों के दौरान रेंजर की तबीयत खराब हो गई।

इस दौरान उन्हें इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आम लोगों ने गर्मी के कारण मौत होने की बात कही जा रही है। लेकिन मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

बस्ती जनपद के मूल निवासी रामसुख यादव इससे पहले ललितपुर में तैनात थे। 3 दिन पहले ही उनका ट्रांसफर बलिया के रेंजर कार्यालय में हुआ था। पूर्व वन क्षेत्राधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभी उन्होंने औपचारिक रूप से बैरिया रेंज का कार्यभार भी ग्रहण नहीं किया था, तब तक उनकी मौत हो गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago