Categories: बलिया

महिला उत्पीड़न को लेकर बलिया पुलिस मुस्तैद, छुट्टी के दौरान भी जनसुनवाई

बलिया में महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न को लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई है। जिले में महिला उत्पीड़न को कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक राज करण नय्यर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बुधवार को महिलाओं की फरियाद सुनी। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप महिला उत्पीड़न की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बुधवार को छुट्टी होने के बावजूद अपर पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं। इस दौरान लगभग आधे दर्जन से अधिक मामलों का निस्तारण भी किया गया। विजय त्रिपाठ ने सभी थानों को निर्देश दिया है कि “महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों को अपने स्तर पर ही हल करने का प्रयास करें। इसके बाद भी अगर किसी मामले का निपटारा नहीं हो पाता है तो उसे हम तक पहुंचाएं।”

अपर पुलिस अधीक्षक ने जिले के लोगों से अपील की है कि “यह जनपद आपका है किसी भी तरह का मामला होने पर आप अपनी समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान और मेंबरों के साथ मिलकर उसे हल करने की कोशिश करें। ताकि पुलिस के आने की जरूरत ही ना पड़े। लेकिन फिर भी बात खत्म नहीं होती है पुलिस सेवा चौबीस घंटे बहाल हैष किसी तरह की शिकायत होने पर सीधे मेरे हेल्पलाइन नंबर 9454401027 पर जानकारी दे सकते हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago