अचानक बैंकों की चेकिंग करने पहुंचे एडिशनल एसपी, परखे सुरक्षा के इंतजाम

बलिया: अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी जनपद में अपनी नजर बनाए रखते हैं। त्रिपाठी समय-समय पर विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हैं। इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी अचानक अपने दल बल के साथ बैंक पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।एडिशनल एसपी के साथ थाना कोतवाली प्रधान निरीक्षक बाल मुकन्द मिश्र व अन्य पुलिस बल मौजूद था। इस दौरान बैंकों की चेकिंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बारीकी से सारे सिस्टम को देखा। चेकिंग के दौरान उनका पूरी फोकस सुरक्षा व्यवस्था पर रहा। इस दौरान उन्होंने चेकिंग अलार्म बजवा कर भी देखा कि यह काम कर रही है या नहीं।

इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ने बैंक मैनेजर को सीसीटीवी ऑन रखने के सख्त निर्देश दिए साथ ही बैटरी बैकअप और पावर सप्लाई सदैव बनाए रखने को कहा। बैंक के इर्द गिर्द अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने व बैंक परिसर तथा ए.टी.एम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गौरतलब है कि अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी अपनी अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखते हुए देखे जाते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago