स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करने पर होगी एनएसए के तहत कारवाई: बलिया डीएम

बलिया : जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव तथा संक्रमित व्यक्तियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच किये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गई हैं। इनमें चिकित्सक, आशा, एएनएम एवं 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचरी लगे हुए हैं।

जनपद बलिया के लोगों से यह अपील की जाती है कि संक्रमित व्यक्तियों और उनके सम्पर्क में आये लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान इन टीमों का पूरा सहयोग किया जाये तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ किसी प्रकार की अभद्रता एवं उपद्रव न किया जाये, और ना ही किसी को करने दें।

इसी प्रकार से कोविड मरीजों के उपचार के लिए चिन्हित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बसन्तपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फेफना में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अमर्यादित कृत्य ना करें, क्योंकि ये जनपदवासियों की सेवा में लगे हैं।

यदि फिर भी ऐसी कोई घटना संज्ञान में आती है तो जिला प्रशासन द्वारा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जा चुका है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे परीक्षण में सभी अपना सहयोग प्रदान करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago