बलिया : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 50 लाख रुपये की धनराशि बलिया जिले में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के व्यक्तिगत बैंक खाते में भेजे जाने के मामले की जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के बैंक खाते से 50 लाख रुपए की धनराशि नेट बैंकिंग से हस्तांतरित नहीं हो पाने का हवाला देकर जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार के व्यक्तिगत बैंक खाते में इस रकम को जमा किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्य विकास अधिकारी को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि उन्होंने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति से शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
इस बीच, एनएचएम के जिला परियोजना प्रबन्धक डॉक्टर आर. बी. यादव ने बताया कि नेट बैंकिंग में दिक्कत की वजह से जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार के व्यक्तिगत बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया। उन्होंने बताया कि 294 कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि में गत् 8 अप्रैल को यह धनराशि जमा हो गयी है।
इसमें कोई अनियमितता या घोटाला नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार तिवारी ने गत 30 मार्च को भारतीय स्टेट बैंक की तिखमपुर स्थित शाखा के प्रबंधक को पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, एनएचएम के खाते से कर्मचारियों की भविष्य निधि के 50 लाख रुपये नेट बैंकिंग से अंतरित नहीं होने का हवाला देकर जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार के खाते में राशि भेजने का अनुरोध किया था।
एजेंसी
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…