Categories: बलिया

बलिया अवैध वसूली कांड में कार्रवाई तेज, पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी फरार

बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र में चर्चित वसूली कांड में पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है। छापेमारी के दिन अधिकारियों ने दो पुलिसकर्मी समेत 18 को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में नरही थाना प्रभारी पन्नेलाल, कोरंटाडीह चौकी प्रभारी राजेश प्रभाकर, थाना के हेड कांस्टेबल और चार पुलिसकर्मियों समेत कुल 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस प्रकरण की जांच एएसपी आजमगढ़ को सौंपी गई है।

लखनऊ से आई पुलिस ने पकड़े गए रजिस्टर में अंकित नामों के आधार पर पूछताछ शुरू कर चुकी है। हालांकि अधिकांश लोग अंडरग्राउंड हो चुके हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस के रडार पर 10 से 12 लोग हैं जो पुलिस से मिलीभगत कर अवैध वसूली में लिप्त थे। इतना ही नहीं कई माननीय के नाम पर भी ट्रकें गई हैं। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है।

बता दें कि एडीजी वाराणसी पीयूष मोरडिया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने गुरुवार को रात करीब दो बजे नरही थाना के यूपी बिहार की सीमा पर स्थित भरौली चौराहा पर छापेमारी की थी। अधिकारियों ने यह कार्रवाई शराब, पशु तस्करी, लाल बालू तस्करी आदि की शिकायत पर की। छापे में मौके से कई मोबाइल व बाईक के साथ ही रजिस्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया था।

आधिकारियों ने थाना प्रभारी का कमरा सील कर दिया और पुलिसकर्मियों के बॉक्स को खंगाला। डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया था कि छापे मे मौके से 37500 नगद बरामद है। बताया कि नरही थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। अवैध वसूली मे संलिप्तता मे कोरंटाडीह चौकी के प्रभारी समेत चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है। दो सिपाही समेत 18 लोगों का चालान किया गया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण का वेटिंग में रखा गया है। जबकि सीओ सदर, नरही थानाध्यक्ष एवं कोण्टाडीह चौकी इंचार्ज के विरुद्ध संपत की जांच करने का आदेश दिया गया था। इस मामले में जांच आरम्भ कर दी गई है। वहीं कई लोग पुलिस के रडार पर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago