बलिया के मनियर थाना क्षेत्र में एक किन्नर से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी पुलिस ने ही दी।
बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 24 वर्षीय किन्नर से रविवार को सनी प्रजापति नामक युवक पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
मामले में किन्नर की तहरीर पर रविवार को सनी प्रजापति के खिलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक दुष्कर्म) व धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के खेजुरी मोड़ से गिरफ्तार किया जिसे विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…