Categories: बलिया

बलियाः मारपीट के मामले आरोपियों को सजा, 6 महीने तक लगाना होगी हाजिरी

मारपीट के मामले में सुनवाई करते हुए अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में दो आरोपियों को सजा सुनाई गई है। एसीजेएम बलिया देवराज ने मामले में सुनवाई करते हुए अपना फैसला दिया है।

एसीजेएम ने साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी अभियुक्तों को रुदल सिंह और सुजीत कुमार सिंह को मारपीट के मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। वहीं अभियुक्तों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं था। इसलिए न्यायालय ने नरम रुख अपनाते हुए अभियुक्तों को प्रोबेशन ऑफ अफेयर्स एक्ट की धारा 4 का लाभ देते हुए शर्त के साथ छोड़ दिया कि अभियुक्त प्रति माह सप्ताह के अंतिम दिन में प्रोबेशन ऑफिसर के समक्ष लगातार छह माह तक हाजिरी देंगे।

अभियोजन की ओर से अभियोजन पदाधिकारी सतीश कुमार एवं फिरोज अहमद ने कुल 5 गवाहों की‌ गवाही कराई जिसमें 4 गवाहों ने घटना का समर्थन किया। साल 2014 का मामला है, जब अभियुक्त ने ग्रामीण रामधन सिंह और उसके पुत्र के साथ मारपीट की थी। इसी मामले में सजा सुनाई गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago