रसड़ा- सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल

कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप रविवार की शाम बाइक से टकरा कर टाटा सफारी कई फीट नीचे खाई में जा पलटी। जिसमें सफारी चालक और दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। शेष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

रसड़ा कस्बा के बनिया बांध निवासी व भाजपानेत्री सुनीता सिंह का परिवार रविवार को टाटा सफारी से अमवा के सती माई का दर्शन करने गया हुआ था। जिसमें चालक समेत सात लोग सवार थे। सती माई के दर्शन करने के बाद लोग घर वापस आ रहे थे। जैसे ही रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मूड़ेरा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे कि गाड़ी के आगे बाइक सवार आ गया। बाइक से टकराते हुए सफारी खाई में गिर गई। हादसे में बनिया बाग निवासी कलावती (70), मेवांती देवी (80), चालक धनंजय (28), सोनी सिंह (36), शालिनी सिंह (12) पुत्री शशिकांत सिंह उर्फ राजन, कुसुम (50), निधि सिंह (30) तथा बाइक सवार मूड़ेरा निवासी मनोज यादव (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कलावती, मेवांती देवी व चालक धनंजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनी सिंह व कुसुम की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

15 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago