बलिया- दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर, चार घंटों तक रहा जाम !

बलिया
हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव के सामने बुधवार की सुबह करीब चार बजे दो ट्रकों के बीच आमने सामने की​ भिड़न्त हो गयी। जिससे राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर करीब चार घंटों तक आवागमन बंद रहा। पुलिस ने जिला मुख्यालय से किरान बुलाकर रास्ता साफ कराया।

बताया जाता है कि बुधवार की भोर में करीब चार बजे राष्ट्रीय राज्यमार्ग 31 पर परसिया गांव के समीप दो ट्रक आपस में आमने- सामने भीड़ गई। जिससे दोनों वाहनों का भारी क्षति हुई। जिसमें एक कलकत्ता से मुंगफली लेकर आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक नागपुर से पानी की टंकी (सिंथेक्ट) लेकर आ रहा था। घटना में दोनों ड्राइवर अभिजीत सिंह व सुरेंद्र यादव मामूली चोटें आई।

हालांकि दोनों ट्रकों के भिड़ंत के बाद गाडियों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रहा था। इसी बीच लगभग छह बजे तीसरी ट्रक वहां से गुजरने के लिए मिट्टी की पटरी से होकर जाने लगी और जमीन में धस गई। काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकली।

जिसके कारण आवागमन पूर्णतया बाधित हो गया। जाम के वजह से सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां दोनों तरफ से खड़ी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी घंटों गाड़ियों को आगे-पीछे कराने के लिए हाँफती रही।

क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, थाना प्रभारी हल्दी सोनू कुमार ने किरान व जेसीबी मशीन बुलाकर जैसे-तैसे ट्रकों को सड़क किनारे कराया तब जाकर आवागमन पुनः शुरू हो सका।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago