Categories: बलिया

बलिया के श्रीरामपुर घाट पर हादसा, दो लड़कियों समेत 3 लोग डूबे

बलिया के दुबहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्रीरामपुर घाट पर रविवार को एक युवक और दो लड़कियां गंगा नदी में डूब गईं। वे मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद से गोताखोरों ने जाल लगाकर उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल पाया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुबहर थाना क्षेत्र के ग्राम छोटकादुबहर निवासी संतोष कुमार वर्मा के बड़े बेटे अंकित कुमार वर्मा (19) किसी रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए शिवरामपुर घाट पर आया था। वह अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था, इसी दौरान वह और उसके तीन अन्य साथी गहरे पानी में डूबने लगे। नाविकों ने तुरंत बचाने की कोशिश की, जिसमें दो लड़कों को तो बचा लिया गया, लेकिन अंकित का कुछ पता नहीं चल पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव और क्षेत्र में हाहाकार मच गया। इसी घाट पर नगरा थाना क्षेत्र की चार लड़कियां भी गहरे पानी में चली गईं। दो लड़कियों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बचा लिया, लेकिन दो का अभी तक कोई पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि ये लड़कियां अपने चाचा के लड़के के मुंडन संस्कार में आई थीं। बचाई गई लड़कियां आस्था राजभर (15) और खुशी राजभर (20) थीं, जो गोठईं गांव की रहने वाली हैं। वे भी गंगा में स्नान कर रही थीं।

गोताखोरों द्वारा बचाव कार्य जारी था, और मौके पर शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर व पिछला घाट चौकी इंचार्ज आदर्श श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago