ABVP ने योगी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेगी

ABVP भारतीय जनता पार्टी की यूपी में सरकार बनवाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है, इसलिए यह प्रदर्शन काफी मायने रखता है। इससे यह स्पष्ट है कि योगी सरकार से उनके समर्थक ही संतुष्ट नहीं है, इसलिए वह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान कर रहे हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत संगठन मंत्री सत्‍यभान सिंह ने ईनाडु इंडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने संकल्‍प-पत्र में वादा किया था कि हम छात्रों और अभिभावकों को प्राइवेट स्‍कूल के मनमाने रवैये से निजात दिलाएंगे। सरकार बनने के बाद माध्यमिक शिक्षा और उच्‍च शिक्षा का मंत्रालय संभालने वाले उपमुख्‍यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि हम कानून बनाकर इन पर शिकंजा कसेंगे, लेकिन अभी तक यह सरकार एक अध्‍यादेश भी नहीं ला पाई।

सिंह ने कहा कि स्‍कूल हर वर्ष एडमिशन फीस, भवन निर्माण शुल्‍क, परीक्षा शुल्‍क, ट्रांसपोर्ट फीस, किताब और ड्रेस की दुकानें तक चिन्हित करके बताते हैं, जिसमें भारी पैमाने पर लूटा जाता है। शैक्षणिक संस्‍थान दुकान बने यह प्रतिष्‍ठान पढ़ाई पूरा न कराने की आड़ में एक्‍स्‍ट्रा कोचिंग शुल्‍क के नाम पर भी अभिभावकों को लूट रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि कमीशनखोरी करने के लिए नाटक एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बच्‍चों तथा उनके मां-बाप की भी ड्रेस बनवा लेते हैं।

सत्‍यभान सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने 27 मार्च को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना दिया था। इसके बावजूद सरकार गंभीर नहीं हुई। अब जिस दिन से शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है उसी दिन 2 अप्रैल को सभी जिला मुख्‍यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यदि सरकार की आंख नहीं खुली तो राजधानी में भी प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी संगठन विद्यार्थी परिषद और योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने पर प्रांत संगठन मंत्री कहते हैं कि सरकार और भाजपा अपना काम कर रही है। हमारा संगठन छात्र हितों को लेकर काम करता रहेगा और आगे भी काम जारी रहेगा। विद्यार्थी परिषद निजी कान्वेंट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली के खिलाफ संघर्ष लगातार करता रहेगा। शिक्षा माफिया लगातार छात्रों और लोगों का शोषण कर रहे हैं जो कतई भी बर्दाश्त नहीं है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी ने कहा कि झूठ का रिकार्ड बनाने वाली सरकार ने जिन वादों को लिखा-पढ़ी में स्‍वीकार किया था, उससे भी मुकर रही है। शिक्षा माफिया प्रदेश में समानांतर सरकार चला रहे हैं। यह सरकार नकल के नाम पर विद्यार्थियों का उत्‍पीड़न कर रही है। जब प्रदेश का नौजवान पढ़ ही नहीं पाएगा तो नौकरी कहां से पाएगा। सरकार सिर्फ बातें कर सकती है, काम करने की हिम्मत सरकार में नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago