Categories: Uncategorized

अब इस दिग्गज ने बदला पाला, इस बड़ी पार्टी का थामा दामन….

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का इधर उधर डोलना शुरू हो गया है। अब भाजपा में किनारे लगे दिए गए नेता और दरभंगा सांसद कीर्ति झा आजाद ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बड़ी बात यह है कि कीर्ति झा आजाद ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है और कहा जा रहा है कि अगला लोकसभा चुनाव वह कांग्रेस के टिकट पर लड़ सकते हैं। कीर्ति झा आजाद ने जो घोषणा की है उसके मुताबिक़ वह आने वाले 15 फरवरी को कांग्रेस का हाथ थाम लेंगे और फिर लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर देंगे।

आपको बता दें कि जिस तरह से उन्हें पार्टी ने किनारे लगाया है उससे यह बात साफ़ हो गई थी कि भले ही वह मौजूदा सांसद हैं लेकिन इस बार पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी।
ऐसे में उनका पार्टी में रहने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। इसलिए सही मौका देखकर उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला कर लिया है। आपको बता दें कि कीर्ति झा आजाद का परिवार कांग्रेसी रहा है। उनके पिता भागवत झा आजाद का नाम कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल किया जाता था। इसके अलावा उनके पिता भागवत झा आजाद इंदिरा गांधी के बेहद करीबिओं में गिने जाते थे। लेकिन कीर्ति झा आजाद ने भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन अब जब उन्हें किनारे लगा दिया गया तो उन्होंने एक बार फिर घर वापसी करने का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें कि कीर्ति झा आजाद के पिता राजीव गांधी के भी करीबी माने जाते थे और राजीव ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बिहार का सीएम तक बना दिया था। उनके पिता 1988 से लेकर 1989 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन इसके बाद भागलपुर दंगा हो गया और उन्हें अपनी कुर्सी छोडनी पड़ी। आपको बता दें कि कीर्ति झा आजाद के पिता भागवत झा भागलपुर से सांसद भी थे। कहा जा रहा है कि आज़ाद के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस कुछ कुछ सीटों का फायदा हो सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago