Categories: Uncategorized

क्या अतीक़ अहमद ने राजा भैया को दिया बड़ा झटका ? आने वाले लोकसभा चुनाव में …

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद को अखिलेश यादव की पार्टी सपा में जगह न मिलने के बाद अब कयास लगाया जा रहा है कि जल्दी ही अतीक अहमद अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव की नवगठित पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि अतीक अहमद राजा भैया की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले राजा भैया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप ने अतीक अहमद से जेल में जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद यह कहा जा रहा था कि देश में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव से पहले अतीक अहमद राजा भैया की पार्टी में आ सकते हैं। लेकिन अब एक बार फिर से अतीक अहमद को लेकर नई बात सामने आ रही है।

हाल ही में अतीक अहमद से शिवपाल यादव की पार्टी के महासचिव और पूर्व सांसद ने मुलकात की थी। करीब एक घंटे की हुई इस मुलाकात के बाद वह यूपी की राजधानी लखनऊ रवाना हो गए। इसके बाद से अब कयास लगाया जा रहा है कि अतीक अहमद ने राजा भैया का ऑफर ठुकरा दिया है और वह अब शिवपाल सिंह यादव की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि अतीक अहमद शिवपाल के पार्टी के टिकट पर ही लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

हालाँकि इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि सपा और बसपा के आपस में गठबंधन करने के बाद शिवपाल सिंह यादव और राजा भैया भी लोकसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं और गठबंधन कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल अभी दोनों पार्टी की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है। हालाँकि अभी चुनाव होने में कुछ वक़्त बचा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आगे बनने वाले समीकरण को देखते हुए दोनों पार्टी आपस में हाथ मिला सकती है। क्योंकि दोनों को एक दूसरे के साथ की ज़रूरत है। खबर को डिटेल में जान्ने के लिए निचे दी हुई विडियो देखें :

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago