आप सांसद संजय सिंह ने बलिया के लिए सीएम को लिखा पत्र, नगरा का है मामला

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने बलिया के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सरकार पर ही आरोप लगाया है। यह पत्र सड़क निर्माण के लिए किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी निकालने और फसल बर्बाद करने के संदर्भ में लिखा गया है।  इस पत्र को शेयर करते हुए संजय सिंह ने लिखा है कि उन्हें नगरा क्षेत्र से ग्रामीणों के लगातार वीडियो प्राप्त हो रहे हैं। संजय सिंह उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं। वह लगातार उत्तर प्रदेश के मुद्दों पर मुखर है।

बलिया को लेकर भी उन्होंने अपनी मुखरता दर्ज कराई है। अपने पत्र में संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खेतों में जबरन मिट्टी निकाली जा रही है जिसकी वजह से नगरा ब्लाक के ककरी गांव से इंदरौली गांव तक 3 किलोमीटर के सभी खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। कहा जा रहा है अभी तकरीबन 8 किलोमीटर तक किसानों के खेतों से ऐसे ही मिट्टी निकाल कर सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘किसानों के खेतों से मिट्टी निकाल कर सड़क बनाई जाएगी।

इन गढ्ढों को भरने के लिए हर एक किसान को लगभग 50 से 500 ट्रॉली तक मिट्टी चाहिए। इस प्रकार इनको भरने के लिए कुल लाखों ट्रॉली मिट्टी की जरूरत होगी। सड़क बनाने के लिए किसानों के खेत से मिट्टी निकलना एक बहुत बड़ा अपराध है, महामारी के इस दौर में उनके ऊपर पैसे के बोझ का पहाड़ टूटने जैसा है। मुख्यमंत्री जी कोरोना महामारी के दौर में किसान कहाँ से लाएंगे इतने पैसे? आपका सड़क बनाने का यह कौन सा मॉडल है, जिसमें किसान की सोने जैसी मिट्टी का प्रयोग होता है ?’ संजय सिंह ने अपने पत्र में बताया है कि ग्रामीण जब विरोध कर रहे हैं तो मशीनें वापस चली

जा रही है मगर फिर उनके खेतों से मिट्टी निकालने लगती है। मुख्यमंत्री को लिखे इस पत्र में धान की रोपाई का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने लिखा है, ‘आपको ज्ञात होगा कि अधिकतर किसानों के खेतों में धान की रोपाई हो चुकी है। खेतों की किनारों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से किसानों के खेत का पूरा पानी इसमें इकठ्ठा हो जाएगा, उन्हें अपनी फसल की वृद्धि के लिए पानी एकत्रित करना मुश्किल हक जाएगा। कोरोना महामारी के वक्त किसानों की अतिरिक्त आमदनी का कोई श्रोत नहीं है, कई किसान कर्ज लेकर अपने खेतों में रोपाई करते हैं।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago