Categories: बलिया

आप सांसद संजय सिंह राज्यसभा में उठाएंगे बलिया पेपर लीक का मामला

यूपी बोर्ड परीक्षा पेपर लीक और पत्रकार की गिरफ्तारी का मामला राज्यसभा में गूंजेगा। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मामले को राज्यसभा में उठाने के लिए ZERO HOUR नोटिस दिया है। इस पूरे मामले में पत्रकारों पर हुई कार्यवाही पर सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों पर ऐसा जुल्म लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की हत्या है।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा यूपी का शासन इतना वीक है इसलिये ही यूपी में पेपर लीक हुआ है। वे पहले भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बलिया के डीएम और एसपी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग कर चुके हैं। अब वह इस मामले को राज्य सभा में ले जाएंगे। जिसके लिए उन्होंने ZERO HOUR का नोटिस दिया है।

साथ ही साथ उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही नकल माफिया सक्रिय हो गए हैं। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होते देख रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से नकल माफियाओं की नकेल कसने और उनके खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago