बलिया में बोले ‘आप’ नेता संजय सिंह, सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। जहां अब आम आदमी पार्टी ने सभी वर्गों को साधने में लगी है। और दिल्ली का फॉर्मूला उत्तरप्रदेश में अपना रही है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीतने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने और सरकारी बस में महिलाओं का किराया नहीं लगने का वादा किया है। सोमवार को नगरा में जनता क्रान्ति पार्टी राष्ट्रवादी के तत्वावधान में आयोजित पिछड़ा हिस्सेदारी रैली को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि

दिल्ली की तरह लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को सरकारी बस में यात्रा फ्री सहित अन्य लाभकारी सुविधा मुहैया कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि भारतीय संघर्ष समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मदन राजभर ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनते ही बेरोजगारों को 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता और वृद्धा व विधवा को ढाई हजार रुपये पेंशन कर दिया जाएगा। जनता क्रान्ति पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान ने कहा कि पिछडों के हक हकूक की लड़ाई के लिए आजीवन संघर्ष करता रहूंगा।

आप आदमी पार्टी सहित गठबंधन की सरकार बनती है तो 27 प्रतिशत आरक्षण पूर्णरुप से लागू किया जाएगा और बिहार सरकार की तरह यहां भी कर्पूरी ठाकुर फार्मुला लागू किया जाएगा। रैली को रमाशंकर चौहान, रामजी, श्री जनक चौहान राजवंशी, सुनिल सिंह, जवाहर चौहान, संजीव, संजीत, रामचन्द्र, व्यासमुनी चौहान, रामनगीना, विनोद चौहान आदि ने भी सम्बोधित किया। आप के जिलाध्यक्ष प्रदीप ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन सुरेश गुप्ता ने किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago