हिन्दुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है बीजेपी: आप नेता संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला किया। कहा कि वह हिन्दुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है। भारत का निर्माण तोड़ने से नहीं बल्कि जोड़ने से होगा। .

वाराणसी से जन अधिकार यात्रा लेकर निकले संजय सिंह का शनिवार को बलिया के टाउन हाल में अंतिम पड़ाव हुआ। यहां की सभा में सिंह ने कहा कि धर्म लोगों को जोड़ने का संदेश देता है लेकिन भाजपा ने अपने पापों व गुनाहों को छिपाने के लिए धर्म का इस्तेमाल किया है। ताजमहल को तोड़ने की बात करने वालों को यह जानना चाहिए कि हम रसखान के दोहों को पढ़कर कृष्ण को जानते हैं। नफरत की बुनियाद पर जो देश बनने का प्रयास किया, वह अफगानिस्तान, तालिबान, सीरिया या पाकिस्तान बन गया। कहा कि मंदिर निर्माण के नाम पर भगवान को भी भाजपा ने धोखा दिया। कहा कि 1929 के लाहौर अधिवेशन में तिरंगे का विरोध करने वालों, द्विराष्ट्र का सिद्धांत देने वालों, अजहर मसूद को हवाई जहाज में छोड़ने वालों तथा अफजल गुरु जिंदाबाद के नारे लगाने वाली पीडीपी के साथ मिलकर सरकार चलाने वालों से आम आदमी पार्टी को देशभक्ति का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।.

प्रधानमंत्री के बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ की बात करने वाले प्रधानमंत्री का नारा बदल गया है। अब वे खाऊंगा, खाने दूंगा और जो बच गया उसके साथ सुरक्षित विदेश भी भेजवाऊंगा की नीति पर काम कर रहे हैं। नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या आदि इसके प्रमाण हैं। संजय सिंह ने कहा कि देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटकर राजनीति करने वालों का दिन अब लद गया है। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में अराजकता फैलाने का काम आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago