Categories: featuredदेश

“संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान”, पंजाब में अकेले चुनाव लड़ रही AAP का स्‍लोगन

“संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान”, आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए यही नारा दिया है. आप पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरी है. विधानसभा चुनाव की तर्ज पर पंजाब में आप लोकसभा चुनाव में भी भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम पर ही चुनाव लड़ रही है. भगवंत मान ने पंजाब चुनाव कैंपेन के लिए दिये गए स्‍लोगन को लेकर कहा, “आपने (अरविंद केजरीवाल) इस स्लोगन के ज़रिए मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है. मैं अपनी पूरी टीम की तरफ़ से आपको विश्वास दिलाता हूं कि 13 की 13 सीटें आपको दिलाऊंगा.”

वैसे बता दें कि आप ने दिल्ली में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी ने कैंपेन लॉन्च किया था, लेकिन पंजाब में अबतक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं हुई है. सूत्रों की मानें तो इस सप्ताह के अंत तक आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है.

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “केंद्र सरकार ने हमारे साथ लगातार नाइंसाफ़ी की है. इसलिए ज़रूरी है कि हमें सभी 13 सीटें मिलें. टैक्स का तो पैसा नहीं देते, साथ ही आरडीएफ का साढ़े पांच हज़ार करोड़ का पैसा रोक रखे हैं. मंडियों के लिए पैसा नहीं देते हैं, मंडियों के मामले में ये बिहार, यूपी से पंजाब की तुलना करते हैं, वहां तो मंडी ही नहीं हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह तो अपना काम करके भाजपा में चले गए. हमें आप 13 हाथ और दे दोगे, तो दिल्ली, कुरुक्षेत्र और गुजरात से भी जीतेंगे.”

भगवंत मान ने कहा, “हमारे यहां इंडस्ट्री आ रही है. इंडस्ट्री इसका सबूत है कि क़ानून व्यवस्था ठीक है. टाटा का प्लांट लग रहा है. रंगला पंजाब का रंग नज़र आने लगा है. मैं लोगों से कहता हूं कि मुझे 13 सीटें जीत दो, मुझे पासवर्ड पता है कि काम कैसे कराते हैं. कल एक साल हो गए, जब हमारे 92 विधायक चुनाव जीतकर आए थे. मेरी हर धड़कन में पंजाब है. वे लोग इसके लिए लड़ते रहते हैं कि कौन किस नंबर पर बैटिंग करेगा. हमारा काम है पंजाब को मैच जीताना और हमारे कैप्टन हैं अरविंद केजरीवाल. मैं अरविंद केजरीवाल जी को कहना चाहता हूं… देश के बीच पंजाब बनेगा हीरो, इस बार लोकसभा में 13-0.”

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago