Categories: Uncategorized

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आप और कांग्रेस का जबरदस्त दावं, भाजपा को हो सकता है भारी नुक…

देश में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने हर तरह के हथकंडे अपनाने में पीछे नहीं हट रही है। दूसरी तरफ अब कांग्रेस भी हर तरह अब भाजपा से मुकाबला करने के लिए और मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस भी कोई कसर छोड़ने को तैयार नहीं है. इस वक़्त कांग्रेस विपक्षी एकता को मज़बूत करने की कोशिश में लगी है।

हालाँकि उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस ऐसा ही करना चाहती थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। यहाँ पर सपा और बसपा ने आपस में गठबंधन तो कर लिया लेकिन कांग्रेस को ही किनारे लगा दिया। अब आम आदमी पार्टी भी भाजपा से मुकाबला करने के लिए हर तरह के समझौते करने को तैयार दिख रही है।
जिस आम आदमी पार्टी की राजनीती कांग्रेस विरोध से शुरू हुई थी। अब कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है।

इस गठबंधन को लेकर कल पार्टी के नेताओं ने बैठक की है और कहा जा रहा है कि इसमें क्या फैसला लिया गया है उसका ऐलान आज हो सकता है। इसके साथ साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर सारी तस्वीर साफ़ हो जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआइ के हवाले से खबर आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी आज दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ आज एक बैठक करने वाले हैं इसके बाद आम आदमी पार्टी के साथ जाने को लेकर कांग्रेस का रुख साफ़ हो जायेगा।

कहा जा रहा है कि अगर दोनों पार्टी आपस में गठबंधन करती हैं तो 3-3-1 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ा जा सकता है। इस फॉर्मूले पर अगर सभी की राय एक हो गई तो यह भी हो सकता है कि पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे और पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद चुनाव नहीं लड़ेंगे। आपको बता दें कि पिछले दिनों शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था। ऐसे में अब राहुल को आखिरी फैसला लेना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago