बलिया के फेफना रेलवे स्टेशन पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आया था लेकिन अचानक ई-रिक्शा से गिर गया। इससे युवक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सहतवार निवासी 30 वर्षीय जयराम अपनी बेटी तुलसी (5) के साथ फेफना स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने के लिए स्टेशन के बाहर पहुंचकर ई रिक्शा से उतरने वाले ही थे, तभी अचानक अचेत होकर गिर गए और वही मौत हो गई।
देखते ही देखते आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही साथ परिजनों को सूचना दे दिया हैं। वही, पांच वर्षीय तुलसी का रोते रोते बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को भी जिला अस्पताल आने की सूचना दे दी गई है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…