Categories: बलिया

बलिया में युवती का नहाते समय वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की नहाते समय वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बेटी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी पर उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने मुख्यमंत्री, डीजीआई व एसपी से न्याय की गुहार लगायी थी। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बेटी आंगन में नहा रही थी। इसी बीच किशोर ने वीडियो बना लिया तथा वायरल कर दिया। महिला का कहना है कि पुत्री की शादी तय है, लिहाजा उसमें अड़चन आने की सम्भावना है।

महिलाने घटना के पीछे उसके परिवार के लोगों की साजिश बताया है। महिला का आरोप है कि इस कार्य में किशोर के पिता, तीन चाचा तथा उसके घर की महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रसड़ा पुलिस ने सभी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य कई धारा में केस दर्ज किया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

1 day ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago