Categories: बलिया

बलिया में रेवती रेलवे स्टेशन को स्टेशन का दर्जा देने के लिए हुआ जोरदार प्रदर्शन

बलिया के रेवती रेलवे स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा बहाल करने के लिए एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया और जिला प्रशासन जिंदाबाद और रेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और रेलवे स्टेशन तक पहुंच कर प्रदर्शन किया।

बता दें कि लंबे समय से रेवती रेलवे स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग चल रही है। आंदोलन के 23वें दिन नगर पंचायत रेवती की चेयरमैन जयश्री पाण्डेय और जनसेवक अजय शंकर उर्फ कनक पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में शामिल लोग नगर और बाजार से होते हुए स्टेशन पहुंचे। यहां कनक पाण्डेय ने भूख हड़ताल पर बैठे मुन्ना यादव को माला पहनाकर उन्हें समर्थन दिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद ने आंदोलन का समर्थन किया। वहीं, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव नारायण निषाद ने बताया कि इस मांग को राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने रेल मंत्री तक पहुंचा दिया है।

नगर पंचायत रेवती की चेयरमैन जयश्री पाण्डेय ने कहा कि रेवती रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक और बहुत पुराना है, जहां से स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रिटिश शासकों ने स्टेशन को छीन लिया था, और आज स्वतंत्रता के बाद यह स्टेशन हाल्ट बना दिया गया है, जो लाखों लोगों के साथ अन्याय है। जनसेवक अजय शंकर उर्फ कनक पाण्डेय ने कहा, “यह प्रदर्शन सिर्फ एक स्टेशन के दर्जे की बहाली का नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की धरोहर और मान-सम्मान को बचाने का आंदोलन है।”

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार मिश्र, महावीर तिवारी, बिहारी पाण्डेय, जयारानी, वीरेश तिवारी और सान्तिल गुप्ता ने भी आंदोलन के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए। कनक पाण्डेय ने कहा कि जब तक रेवती रेलवे स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago