बलिया के DM कार्यालय में अचानक भूसा लेकर पहुंच गया शख्स, ये है मामला

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बलिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रत्याशी डीएम कार्यालय में भूसा लेकर पहुंच गया। शख्स के अचानक कार्यालय में भूसा लेकर पहुंचने से कार्यालय में मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए।

जब वहां मौजूद लोगों ने उनसे इस हालत में डीएम कार्यालय आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उसके पास नामांकन के दौरान सिक्योरिटी मनी जमा करने के लिए रुपए नहीं है, ऐसे में वह भूसा और अनाज बेचकर चुनाव लड़ना चाहता है। कार्यालय जाते समय उन्होंने अपने सिर पर एक बोरी रखी थी, जिसमें उन्होंने भूसा और अनाज रखा हुआ था। हालांकि, व्यक्ति द्वारा भूसा और अनाज बेचकर चुनाव लड़ने की बात करने पर जिलाधिकारी भी हंसने लगे।

बताया जा रहा है कि बलिया जनपद के पटखौली के रहने वाले नवीन कुमार राय काफी समय से सड़क पर टहलने वाले आवारा पशुओं की सेवा करते हैं। सड़क पर घायल पशु दिखाई देते हैं तो तत्काल उनका इलाज करते हैं। उनका कहना है कि इन बेजुबानों की सेवा बहुत जरूरी है, क्योंकि मौजूदा समय में लोग पशुओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वे इन पशुओं की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं।

उनका कहना है कि नामांकन करने और सिक्योरिटी मनी जमा करने के लिए उनके पास रुपए नहीं है। ऐसे में वह अपना अनाज और भूसा बेचना चाहते हैं। बेचकर जो रुपए उन्हें मिलेंगे उनसे वे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन मिल रहा है और उनका चुनाव जीतना तय है।

वहीं उनकी बात सुनकर जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि भूसा गोवंश आश्रय केंद्र में दान कर दो और अनाज के बारे में जल्द ही विचार किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि जिलाधिकारी द्वारा उन्हें चुनाव लड़ने के लिए आश्वासन दिया गया है। नवीन कुमार राय द्वारा बताया गया कि चाहे जो भी हो जैसे भी हो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago