बलिया के बेल्थरा रोड क्षेत्र के रुपवार भगवानपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग भड़क उठी। गर्म हवा और तेज़ झोंकों के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
धधकती फसल को देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घरों से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों की तत्परता और अथक प्रयासों से आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक लगभग 30 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल राख हो चुकी थी।
ग्रामीणों की सूझबूझ और मेहनत से पास की फसलें जलने से बचा ली गईं। इस आगजनी में जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुईं, उनमें कमला सिंह, राम गोविंद सिंह, विजई सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नगीना सिंह, बब्बन सिंह, शिवानंद सिंह, कल्पनाथ, चन्दन और विवेक शामिल हैं।
पीड़ित किसानों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है। घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दी गई, लेकिन वे जिला मुख्यालय में होने के कारण घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके। आग लगने के पीछे के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…