Categories: बलिया

बलिया के रसड़ा में तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की मौत

बलिया के रसड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि नीबू कबीर गाँव निवासी 45 वर्षीय डॉक्टर चंदन गुप्ता मथुरा पीजी कॉलेज में समाजशास्त्र विषय के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर थे। वो बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वे रसड़ा से नीबू कबीर चट्टी के समीप पहुंचे और रिश्तेदार के घर का रास्ता पूछने लगे, अचानक रसड़ा से कासिमाबाद की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना के बाद डॉ. चंदन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें मऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान डॉ. चंदन गुप्ता की मृत्यु हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। वे एक समर्पित शिक्षाविद् थे और उनके जाने से शिक्षा जगत में एक बड़ा नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर ट्रैफ़िक समस्या काफ़ी ज़्यादा बढ़ रही है, इससे आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago