Categories: बलिया

बलिया में ट्रेलर और ट्रक की जोरदार टक्कर, गैस कटर से ट्रेलर को काटकर निकाला गया चालक

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूद्रपुर गांव में मिडिल स्कूल के पास एनएच 31 पर ट्रेलर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रेलर का चालक ट्रेलर में ही फंस कर रह गया। इसके बाद ट्रेलर को गैस कटर से काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। फिलहाल चालक का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर राजेंद्र सिंह अपने ट्रक पर पत्थर का पाउडर लादकर छपरा जा रहा था। सोमवार सुबह तकरीबन 3:30 बजे उसने अपनी गाड़ी रुद्रपुर थाना हल्दी के पास रोकी और सड़क किनारे उतरा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रेलर चालक संदीप यादव पुरी तरह फंस गया।

सूचना पर पुलिस पहुंची और गैस कदर की मदद से ट्रेलर को काटकर संदीप यादव को बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर रूप से घायल संदीप को जिला अस्पताल पहुंचवाया। उधर घटना के बाद एनएच 31 पर जाम लग गया।जिसे पुलिस ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन शुरू कराया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago