Categories: बलिया

बलिया के 99 परिषदीय स्कूलों को जिले के अफसरों ने लिया गोद

बलिया जिले के 2249 परिषदीय स्कूलों में से 99 स्कूलों को अफसरों ने गोद ले लिया है। 89 स्कूलों को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गोद लिया है, जबकि दस स्कूलों को जिले के जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया है। अब इन स्कूलों की सूरत संवरेगी और सुविधाएं बढ़ेंगी। हालांकि बलिया के विधायक या सांसद ने अब तक किसी विद्यालय को गोद नहीं लिया है।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के गोद लेने के प्रकिया गतिमान है। बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के गोद लेने की प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर विकास से दूर जिले के 132 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों का चयन किया गया था। इसमें से 99 स्कूलों को तो अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया ले लिया है। अब इन स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा।

अभी 33 स्कूल ऐसे हैं जिन्हें किसी ने गोद नहीं लिया है। बता दें कि जिन अधिकारियों ने 89 स्कूलों को गोद लिया है। उसमें अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड पीडब्लूडी, खनन अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव, एनआईसी के डीआईओ, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत, प्राचार्य डायट, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रभारी नैफेड, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, दुग्ध विकास अधिकारी, बांट-माप अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन, परियोजना प्रबंधक भूमि सुधार निगम बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, जिला बचत अधिकारी, पीओ डूडा, जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी, पीओ नेडा, अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल, अधिशासी अभियंता नलकूप, पीएमजीएसवाई के अलावा सभी तहसीलदार, सभी ईओ शामिल हैं।

बता दें कि जिले के चयनित 132 स्कूलों में 19 पैरामीटर के तहत कार्य कराए जाने हैं। जिन स्कूलों में नौ पैरामीटर तक कायाकल्प हुआ है, उसको 19 तक पूरा करना है। चयनित 132 स्कूलों में से जिन 99 स्कूलों को अधिकारियों/जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया है उनमें जिलाधिकारी ने माल्देपुर प्राथमिक विद्यालय को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जूनियर हाईस्कूल फेफना और जिला विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय धरहरा को गोद लिया है। कायाकल्प योजना डीसी सत्येंद्र राय का कहना है कि बाकी स्कूलों को गोद लेने की प्रकिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago