बीजेपी के अपने ही सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, यूपी में 50 सीटों का नुकसान?

लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान होने में अभी करीब एक महीने का वक्त बाकी है. लेकिन सभी पार्टियों में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टियों एसपी और बीएसपी के गठबंधन के बाद सामने आए सर्वे में बीजेपी को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के अपने सर्वे यूपी में पार्टी 20 से 30 सीटों पर सिमट सकती है.

2014 में उत्तर प्रदेश की 80 में से 71 सीटें जीतने वाली बीजेपी को एसपी-बीएसपी के गठबंधन के हार का डर सताने लगा है. बीजेपी को डर है कि किन्हीं पार्टी राज्य में 20 सीटों तक ही सीमित ना रह जाए. ऐसी स्थिति में बीजेपी के लिए सत्ता में वापसी करने में मुश्किल हो सकती है. रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी ने यह सर्वे प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री से पहले करवाया था.

प्रियंका की एंट्री के बाद बीजेपी, एसपी-बीएपसी के वोट बैंक में सेंध लगने की उम्मीद लगाए बैठी है. हालांकि बीजेपी को दूसरे राज्य में प्रियंका का प्रभाव पड़ने का डर भी है.

अजीत सिंह को साथ लाने की कोशिश

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी यूपी में नए सहयोगियों की तलाश में भी लग गई है. अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोकदल ने एसपी के सामने गठबंधन के लिए 4 सीटों की मांग रखी थी, पर गठबंधन के सहयोगी उन्हें दो सीटें देने पर ही राजी है. ऐसे में बीजेपी की कोशिश राष्ट्रीय लोकदल को अपने पाले में लाने की है. पर जयंत चौधरी के ममता बनर्जी के धरने में शामिल होने के बाद आरएलडी के बीजेपी के साथ जाने की संभावनाएं भी काफी कम नज़र आती हैं.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पास अपना दल के रूप में एक सहयोगी है, लेकिन पश्चिम यूपी में पार्टी को अब तक कोई सहयोगी नहीं मिला है. पश्चिमी यूपी में जाट वोटरों के बीच अजीत सिंह की पार्टी अच्छी स्थिति में रहती है.

रिपोर्ट की मानें तो यूपी के अलावा उन राज्यों में भी बीजेपी की सीटें कम हो सकती हैं, जहां वह 2014 में एकतरफा जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. हाल ही में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में बीजेपी की सीटें कम हो सकती हैं.

इनसे है सर्मथन की उम्मीद

टेलीग्राफ की इस रिपोर्ट में महाराष्ट्र को भी बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बताया गया है. एनडीए को 2014 के चुनाव में राज्य की 48 में से 42 सीटों पर जीत मिली थी. लेकिन सहयोगी शिवसेना के तल्ख तेवर और कांग्रेस-एनसीपी का मजबूत होना बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

हालांकि बीजेपी को उम्मीद है कि अगर वह 200 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब होती है तो उसे सरकार बनाने के लिए टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी का समर्थन मिल सकता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago