बलिया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। विभाग के द्वारा जिले के 910 गांवों में जर्जर तार हटाने का काम भी किया जा रहा है। करीब 950 किलोमीटर जर्जर तार और 350 पोल परिवर्तित किए जाने की योजना है।
विभाग के द्वारा 20 हजार केबिल बॉक्स भी लगाए जाएंगे। जिले के गांवों में जर्जर तार और पोल बदलने का काम तेजी से किया जा रहा है। करीब 188 गांवों में इस काम को पूरा कर लिया गया है। अब जुलाई तक के लिए कुछ गांवों का चयन किया गया है। जिसमें काम किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन प्रोजेक्ट की सघन मानीटरिग में जुट गया है। बिजली विभाग की मानें तो 36 गांवों में इसी हफ्ते कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
राहत की बात ये है कि 188 गांवों में जुलाई से निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के इंजीनियरों ने रिपोर्ट तलब की है। पिछले दिनों करीब 220 किलोमीटर एरिएल बंच कंडक्टर (एबीसी) की आमद हुई थी। अब कार्य पूरा होने पर ट्रिपिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
इस पूरी परियोजना की लागत 70 करोड़ है, जिसमें से 58 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। बिजली चोरी व दुर्घटनाओं के रोकथाम में सहूलियत मिलेगी। हैदराबाद की नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि तार बदले जा रहे हैं। हैदराबाद की कंपनी को टेंडर मिला है। बिजली चोरी रोकने को केबिल बाक्स भी लगेंगे, वह हमेशा लॉक रहेगा। सारे कनेक्शन इसी बाक्स से दिए जाएंगे। चाबी जेई के पास होगी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…