#10YearChallenge: देखें बलिया के बेल्थरा रोड में कितना हुआ विकास

नए साल की शुरुआत के साथ शुरू हुआ #10YearChallenge अब सोशल मीडिया का ट्रेंड बन चुका है। दुनिया भर से लोग इस चैलेंज के तहत अपनी 10 साल पुरानी तस्वीर और अभी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

फिल्मी सितारों से लेकर खिलाड़ी और देश की मशहूर हस्तियां तक इस ट्रेंड के तहत अपनी तस्वीरे तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कोई #10YearChallenge के साथ 2008 और 2018 की तस्वीर शेयर कर रहा है, तो कोई 2009 और 2019 की तस्वीर शेयर कर रहा।
इस चैलेंज में अब राजनेता भी हिस्सा ले रहे हैं।

वह इस चैलेंज को अपने विरोधियों पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वह इन तस्वीरों के ज़रिए यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनसे पहले के सत्ताधारी नेता ने कोई काम नहीं किया, जबकि उन्होंने सत्ता में आते ही बहुत काम किया है।

लेकिन इस चैलेंज में कोई भी नेता अपनी नाकामी की तस्वीरों को शेयर नहीं कर रहा। वह यह नहीं दिखा रहा है कि जो इलाका या जगह उनके आने से पहले चमक रही थी उसकी रौनक अब उड़ चुकी है। ऐसी ही जगहों में से एक बलिया के बिल्थरा रोड का तहसील दफ्तर है।

तहसील दफ्तर की एक 10 साल पुरानी तस्वीर बलिया ख़बर को मिली है। इस तस्वीर में दफ्तर मौजूदा वक्त से कहीं बेहतर स्थिति में दिखाई दे रहा है। मौजूदा वक्त की तस्वीर को देखें तो दफ्तर के बाहर लगे बोर्ड से लहसील का नाम तक मिटा हुआ है।
जबकि 10 साल पुरानी तस्वीर में बोर्ड अपनी जगह पर सही से लगा है और उसमें तहसील का नाम भी साफ़ तौर पर लिखा दिखाई दे रहा है।

जानकारी के लिए बता दें की बेल्थारा रोड, सलेमपुर लोकसभा संसदीय सीट के अंतर्गत आता हैं । 2004 में सपा और 2009 में बसपा ने इस सीट पर कब्ज़ा किया लेकिन साल 2014 में यहां पर भाजपा का कब्जा हो गया और रविन्द्र कुशवाहा यहां से एमपी बने, कुशवाहा अक्सर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, कुछ वक्त पहले इन्होंने कहा था कि भारत सदियों से हिन्दू राष्ट्र ही है और आगे भी रहेगा, जिस पर काफी बवाल मचा था।

अब बीजेपी भले ही अपनी उप्लब्धियों का गुणगान और विरोधियों पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया पर #10YearChallenge की तर्ज़ पर #5YearChallenge का ट्रेंड चला रही हो। लेकिन बलिया के बेल्थारा की यह तस्वीर उसके इस चैलेंज को खोखला साबित करने के लिए काफी हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago