बेल्थरा रोड- एसएच एकेडमी में भव्य रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस

आज 26 जनवरी 2019 को 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलिया की शब्बीर हसन (एसएच) एकेडमी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें झंडारोहण के बाद एकेडमी के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।
समारोह में एकेडमी के बच्चों ने देशभक्ति से भरे गीत और कविता सुनाकर कर इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता अशफाक़ हसन ने शानदार भाषण देकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि इस इस तरह के कार्यक्रम समाज में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देते हैं, इसलिए सभी समाज के लोगों को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए।
बसपा नेता ने कहा कि बाबा साहेब के योगदान को ज़िक्र करते हुए कहा कि उनकी अथक परिश्रम के नतीजे में हमें यह संविधान मिला है। इस संविधान ने देश के हर नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया है। इसके महत्व को समझते हुए हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इसकी रक्षा करें। इस मौके पर बसपा नेता अशफाक़ हसन के साथ एकेडमी के चेयरमैन शमसुज़्ज़मां और एकेडमी के समस्त टीचर्स एवं प्रवंधक मौजूद रहे। बता दें कि एकेडमी में हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago