Categories: बलिया

बलिया के नए जेल के लिए निर्माण के लिए 89.251 एकड़ भूमि चिन्हित, प्रशासन ने शासन को भेजी रिपोर्ट

बलिया में 89.251 एकड़ भूमि पर नई जेल का निर्माण होगा। प्रशासन ने नई जेल के लिए नरायनापाली, घसौटी और खड़िचा में भूमि चिन्हित कर ली है। प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है और इसको मंजूरी मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रशासन ने पुरानी जेल को खाली कर दिया है। पुरानी जेल की जगह अब मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। पुरानी जेल के बंदी मऊ और आजमगढ़ के जेलों में भेजे गए हैं। पुरानी जेल की क्षमता 339 बंदियों की थी। इसमें 900 से ज्यादा बंदी रखे गए थे। नई जेल की क्षमता तीन हजार बंदियों की होगी। जेल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि नए जेल के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अक्तूबर माह में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। मेडिकल काॅलेज पुरानी जेल की भूमि पर ही बनेगा और इसके लिए भी तैयारियां चल रही हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago