ब्रिटिश काल के मैग्नेटो फोन से आजाद हुआ बलिया मॉडल स्टेशन

बलिया : ब्रिटिश काल के समय चलने वाले मैग्नेटो फोन से मॉडल स्टेशन को अब आजादी मिल गई है। अब उस पुराने डिजाइन के फोन को हटाकर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक फोन लगा दिया गया है। रेलवे के इस बदलाव से कई तरह के कार्य आसान हो जाएंगे।

स्टेशन मुख्यालय से क्षेत्रीय क्रा¨सग केबिन को गाड़ी की सूचना देने के लिए अभी तक रेलवे स्टेशन पर हैंडिल वाले मैग्नेटो फोन लगे थे। इससे सूचना देने में कई तरह की परेशानियां होती थीं।

उनके स्थान पर स्विच वाले इलेक्ट्रॉनिक फोन लगने से अब एक ही फोन से चारों सिग्नल पर एक साथ सूचना दी जा सकेगी। -ट्रेन के पहिए गिन सकेगी मशीन

रेल सुविधाओं के विकास के क्रम में मॉडल रेलवे स्टेशन पर एक्सल काउंटर मशीन लगाई गई है। इससे प्लेटफार्म पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान होते समय पहियों के आगे बढ़ने की जानकारी भी मिल सकेगी। यह मशीन ट्रेन के पहियों की गणना कर गाड़ी की सही स्थिति दर्शाएगी। इससे प्लेटफार्म और रेलवे सिग्नलों पर ट्रेनों की वास्तविक स्थिति और डिस्प्ले लोकेशन में मदद मिलेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

5 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

7 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

2 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago