बलिया
रिपोर्ट लगाने के नाम पर घूस लेने का कथित वीडियो वायरल होने पर बिल्थरा रोड तहसील के एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट लगाने के एक मामले में लेखपाल राजेश सिंह द्वारा मनमानी का मामला सामने आया था।
जिसके बाद बिल्थरा रोड के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने रिश्वत के कथित आरोप में सख्त कदम उठाते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया है। खबर मीडिया में आने के बाद हडकंप मचा हुआ है।
खबर के मुताबिक रिपोर्ट लगाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का मामला सामने आया था। एसडीएम विपिन कुमार जैन को जैसे ही इस बात की खबर लगी उन्होंने तत्काल लेखपाल राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया साथ ही दो लेखपालों के खिलाफ नोटिस भी जारी की । इस कार्यवाही से लेखपालों में हड़कम्प मचा हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक लेखपाल राजेश कुमार सिंह के खिलाफ एक महिला ने आरोप लगाया था की काम करने के लिए दो सौ रुपये की रिश्वत लेखपाल ने मांगी थी।
महिला द्वारा शिकायत पत्र के साथ पेन ड्राईब में कथित रिश्वत मांगने की फुटेज को भी एसडीएम जैन के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसके बाद एसडीएम विपिन कुमार जैन ने लेखपाल राजेश सिंह को तत्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसडीएम विपिन कुमार जैन ने लेखपाल को निलंबित करते हुए नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी को प्रकरण की जांच सौंप दी।
बता दें की इससे पहले भी बिल्थरारोड थाना उभांव अंतर्गत ग्राम सभा फरसाटारमें लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति के जमीन को गलत तरीके से कागजात में हेराफरी करने और षड़यंत्र के तहत जमीन को दूसरे के नाम करने का मामला प्रकाश में आया था ।
जिसके बाद न्यायल के आदेश पर लेखपाल व उनके साथ नौ अन्य लोगों पर भू अभिलेखों में गड़बड़ी के आरोप में प्राथमिक दर्ज हुई थी ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…